बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा हैं योजना के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों को गुड टच और बेड टच जानकारी समेत कई कानूनी जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा न्यायधीश श्रीमती नीता यादव प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार, राकेश सिंह सोरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट कोटा के न्यायाधीश श्रीमती दीप्ति बरवा, समस्त न्यायालय कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विवेक कुमार गिरे, संदीप मसराम एवं समस्त अधिवक्तागण के द्वारा न्यायालय परिसर कोटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमने एवं शासकीय हाई स्कूल अमने में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवहार न्यायालय कोटा के न्यायाधीश श्रीमती दीप्ति बरवा के द्वारा उपस्थित बालक एवं बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की कानूनी जानकारीयां, संवैधानिक अधिकार, साईबर क्राइम, नाशमुक्ति, बाल मज़दूरी, पॉक्सो एक्ट इत्यादि क़ानूनी जानकारी दिया गया। जिसमें व्यवहार न्यायालय कोटा के न्यायाधीश श्रीमती दीप्ति बरवा, शिक्षक एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स विवेक कुमार गेरे, संदीप मासराम उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
