बिलासपुर। गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने परिसर में झाड़ू लगाया और कचरा उठाया। यही नहीं अपने चेंबर में टेबल, कुर्सी और आलमीरा में पोंछा भी लगाया। इसके बाद कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
गांधी जयंती पर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालयों के भीतर और बाहर साफ – सफाई की गई। जिला कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। श्री शरण ने झाड़ू थामी और परिसर की सफाई की। फावड़े से कचरा उठाकर धमेला में एकत्र किया और कचरा वाहनों को इसे सौंपा। उन्होंने कपड़ा लेकर अपने टेबल, संदर्भ पुस्तकों और फाइलों की सफाई भी की। उन्हें तरतीब से जमाया। कलेक्टर ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। ओल्ड और न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, जिला पंचायत और निगम कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरुवांशी, एडीएम शिवकुमार बैनर्जी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने अभियान में हाथ बंटाया। सफाई के बाद कार्यालयों की सुंदरता निखर आई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
