बलरामपुर। एक महीना पहले रामानुजगंज में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती कांड का मास्टरमाइंड मोनू सोनी उर्फ बुकी गिरफ्तार कर लिया गया है। डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में 2 करोड़ 40 लाख की की डकैती की थी। डकैतो बंदूक की नोक पर नकदी और जेवरात अपने साथ ले गए थे।
रामानुजगंज शहर के ज्वैलरी शॉप में पिछले 11 सितंबर को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती हुई थी। डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बुकी गैंग के आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है। यह अंतर्राज्यीय गैंग है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में भी डकैती और लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। डकैती कांड के मास्टरमाइंड मोनू सोनी को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस ने बताया कि डकैतों ने कुल 2 करोड़ 40 लाख की डकैती डाली थी। सायबर सेल की इनपुट और क्राइम ब्रांच की मदद से पहले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डकैती में इस्तेमाल किए गये गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। डकैतों के पास से अबतक 2 करोड़ 40 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात और हथियार बरामद किए हैं। लूट के बाद योजना के अनुसार सभी डकैत अलग अलग रास्तों से भागे ताकि पकड़े नहीं जाएं। सभी डकैत भागकर झारखंड गए थे। आरोपियों के खिलाफ पड़ोसी राज्य झारखंड और बिहार में भी डकैती और लूट की वारदात दर्ज की गई थी।आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकि सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं।
00 पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी
01 मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड
02 सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड
03 राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद
04 विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद
05 अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा)
06 अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
