बिलासपुर। लम्बे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक नकुल भारद्वाज की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला आयुष अधिकारी ने कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद 3 अक्टूबर को सेवा समाप्ति के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि नकुल भारद्वाज की नियुक्ति वर्ष 2022 में औषधालय सेवक के पद पर शासकीय होम्योपैथी अस्पताल मोपका में की गई थी। वे तीन साल की परीविक्षा अवधि में चल रहे थे। बीच-बीच में बिना अनुमति के गायब रहते थे। कई बार विभाग के अधिकारियों ने उसे लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ। चेतावनी के बाद भी वह जून 2023 से लेकर अब तक कार्यालय से लगातार गैरहाजिर हैं। इस दौरान उसे कार्य पर उपस्थित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से 5 चिट्ठी भेजा गया फिर भी उपस्थित नही हुए। इसके बाद अखबार में सूचना प्रकाशित कर स्पष्टीकरण लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया। उनके विरूद्ध विभागीय जांच में भी कराए गये जिसमे आरोपों की पुष्टि की गई। लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत नकुल भारद्वाज को अनुपस्थित दिनांक से सेवा से हटा दिया गया है। उन्हें नियम के अुनसार सेवा से हटाया जाना, जो कि शासन के अधीन भावी नियोजन के लिए अनर्हता न होगी की शास्ती भी दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
