IG ने किया पुलिस लाइन और SP कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, सुनी अधिकारी और कर्मचारियों की समस्या, कहा – फिटनेस के लिए निकालें समय

बिलासपुर। IG संजीव शुक्ला ने गुरुवार को पुलिस लाइन और SP कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों की समस्या सुनी और उचित निराकरण किया। इस दौरान IG ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से फिटनेस के लिए आधा एक घंटा समय निकलने के लिए कहा।

पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने 30/10/2024 से 01.10.2024 तक दो दिवसीय निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के साथ ग्रामीण थाना-रतनपुर थाना, शहरी थाना-कोतवाली के साथ चकरभाठा एसडीओपी कार्यालय भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद IG ने थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें रुचि लेकर उत्साहपूर्वक कार्य करने एवं आसूचना संकलन मज़बूत करने के साथ बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके अलावा प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। पुलिस की कार्यवाहियों के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में साइबर क्राईम, यातायात, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर जागरूक करने की समझाईश दी। ताकि साइबर अपराधों के प्रति लोग जागरूक हों और किसी प्रलोभन का शिकार न हों। थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर IG ने अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिये। साथ ही गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों की नियमित चेकिंग व उनकी गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन कर वर्गीकरण के निर्देश दिये गये। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले पीड़ित की समस्या गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, एएसपी शहर उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, एसडीओपी निमितेश सिंह सहित थाना प्रभारी और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

IG ने वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन 1-10-2024 को रक्षित केंद्र बिलासपुर में परेड लिया। परेड में रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर व ज़िला के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी सहित कुल 184 अधिकारी कर्मचारी 3 डॉग और डॉग मास्टर सम्मिलित हुए। पुलिस महानिरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट धारण किए हुऐ एवम अच्छी ड्रिल करने वाले अधिकारी जवानों को पुरस्कृत किया। परेड ड्रिल के साथ ही साथ बलवा ड्रील कर क़ानून व्यवस्था के दौरान भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा जिले को आबंटित शासकीय वाहनों व चालकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का पुलिस सम्मेलन किया। सभी से उनकी समस्या को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। अपने कर्तव्य निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी से करने, अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उनके परिवारिक दायित्वो का निर्वहन कर, अपनी विभागीय कार्य के साथ तालमेल बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए अपने फिटनेस के लिए प्रतिदिन आधे से 1 घंटे निकालने के लिए मोटिवेट किया। बिलासपुर ज़िले में अधिकारी कर्मचारी से कोई गंभीर समस्या नहीं आई तो पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कार्यों की IG ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान IG ने पुलिस लाइन में निर्मित नवीन भवन मैगज़ीन रूम का लोकार्पण किया और चेतना बाल उद्यान का उद्घाटन कर वृक्षारोपण किया गया।
पुलिस लाइन की सभी शाखाओ वाहन शाखा, वस्त्रागार, शस्त्रागार, कैश, रोजनामचा, टीए, सिलाई सेंटर, पुलिस हॉस्पिटल व पुलिस बैंक आदि का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की भी समीक्षा की। सभी अधिकारी कर्मचारियों के वेलफ़ेयर के सभी कार्य समय पर पूर्ण कर, सभी के हितों के लिए कार्य करने हेतु निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) एएसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा , एएसपी शहर उमेश कश्यप, डीएसपी हेडक्वार्टर उदयन बेहार तथा सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *