बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रतनपुर को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रकाश, पेयजल, साफसफाई, ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी सतर्क रहें। अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये जाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। जायजा लेने के पहले दोनो अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परिसर में लगे मेले का भ्रमण करते हुए खरीदारी भी की। इस अवसर पर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, एडिशनल SP ग्रामीण अर्चना झा, SDOP श्रीमती नूपुर उपाध्याय, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
