दंतेवाड़ा। नेंदुर और थुलथुली के जंगल से नक्सलियों के शव लेकर जवान जगदलपुर पहुंच गए है। नक्सल मोर्चे पर हुई इस सबसे बड़े इनकाउंटर पर लोगों ने जवानों को जमकर बधाइयां दी। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को रात में 28 शव बरामद कर लिए थे आज सर्चिंग करके 3 शव और बरामद किए। इस सबसे बड़ा ज्वॉइंट ऑपरेशन में DRG दंतेवाड़ा/नारायणपुर और STF के जवान शामिल थे। इसके अलावा रिइंफोर्समेंट बल अतिरिक्त भेजा गया था।
सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना पर अबूझमाड़ के नेंदुर और थुलथुली के जंगल को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद चली मुठभेड़ में देर शाम तक 31 नक्सली मारे गए। लगभग 9 घंटे तक चली देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ में कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। इस नक्सल ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। शनिवार को सभी 31 नक्सलियों के शव को कंधे पर रखकर पैदल चलते हुए जवान जगदलपुर पहुंच चुके हैं। जिन नक्सलियों के शव बरामद किए गए है उनकी अभी शिनाख्ती नही हुई है। आपको बता दे पूर्वी बस्तर/अबुझमाड़ डिवीजन के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बार्डर के बारसूर के ग्राम थुलथुली के जंगल और जिला नारायणपुर के ओरछा के ग्राम नेंदूर के जंगलों में यह बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है। 30 से 40 नक्सली रणनीति बनाने के लिए बैठक लेने की सूचना पर 350 से ज्यादा जवान तीन अक्टूबर को सर्चिग पर निकले थे। इसके बाद सुबह 11 बजे के करीब जवानों ने वहीं भोजन बनाकर खाया फिर दोपहर 1 बजे मुठभेड़ शुरू हुई जो रात 8 बजे तक चली।शुक्रवार की रात 9 बजे तक 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये थे। लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोक दिया गया था। आज शनिवार की सुबह 3 और नक्सलियों के शव बरामद किये गये। इस तरह 31 नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद किया। सर्चिंग पूरा होने के बाद जवान इन शवों को कंधे पर लड़कर रवाना हुए जो दोपहर बाद जगदपुर आ चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 25 नक्सली घायल हुए हैं और 94 से ज्यादा नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है की कुल 150 से ज्यादा नक्सली जुटे थे। इनकाउंटर स्थल से जवानों ने एलएमजी, एके-47, एसएलआर, इंसास, कैलिबर-303 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
