बिलासपुर। पुलिस ने अभियान चलाकर 14 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें कोनी, सीपत और सरकंडा थाना क्षेत्र गुंडे बदमाश शामिल है। फरार 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा न्यायालय द्वारा जारी 10 स्थायी एवं 04 गिरफ्तारी वारंट भी तमिल किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए है। इसी निर्देश के तहत बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक को सतत निगरानी करने के लिए खा गया था। नियुक्त कर बीट क्षेत्र में सतत् निगाह रखने एवं बदमाशों की निगरानी तथा फरार आरोपियों के धरपकड़ कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया है। इसके बाद बिट प्रभारी और बिट आरक्षक की सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में निरी. तोपसिंह नवरंग (सरकंडा), निरी निलेश पांडे (सीपत)और निरी नवीन देवांगन (कोनी) के नेतृत्व में अलग अलग 14 आरोपियों को गिरफ्तार क्रिया गया है। थाना क्षेत्र में गस्त एवं स्ट्रीट पेट्रोलिंग कर अलग-अलग बीट क्षेत्र से जिन 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शिव कुमार, भरतराम धु्रव, गोविन्द यादव, किशोर केंवट, संतोष साहू, विजय यादव, मोनू उर्फ पांडो ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार निषाद, रमेश दास, तिलसी राम पटेल, जीवन लाल, धर्मेंद्र वर्मा और उमेश सूर्यवंशी शामिल है। सभी को न्यायालय पेश किया गया ।
00 थाना सरकंडा
01. शिव कुमार उर्फ खर्रा यादव पिता अनुजराम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी लिंगियाडीह।
02. भरत उर्फ भरतराम धु्रव पिता गणेशराम धु्रव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका।
03. गोविन्द यादव उर्फ सोनू पिता राजेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर।
04. किशोर केंवट पिता रामचरण उम्र 20 वर्ष निवासी जगमल चौक सिटी कोतवाली।
05. संतोष साहू पिता कलीराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी बलिहारी चौक बंधवापारा।
06. विजय यादव उर्फ नंदू पिता शिव कुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जगमल चौक।
07. मोनू उर्फ पांडो ठाकुर पिता पंचम ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी चिंगराजपारा।
08. विरेन्द्र पाण्डेय पिता स्व. करूणकर पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी रामायण चौक।
09. सुरेश कुमार निषाद पिता राम प्रसाद निषाद उम्र 31 वर्ष निवासी लिंगियाडीह।
10. रमेश दास पिता अमोलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा।
00 थाना सीपत
1.धर्मेंद्र उर्फ लीली वर्मा पिता जलेश्वर वर्मा 19 वर्ष सा टेकर थाना सीपत
2.उमेश कुमार सूर्यवाशी उर्फ गोलू पिता पूसाऊराम उम्र 25 वर्ष सा बाम्हू थाना सीपत
3.जीवन लाल पिता पुरात श्रीवास 25 वर्ष सा कर्मा
00 थाना कोनी
1.स्थाई वारंटी तिलसी राम पटेल पिता बहेलवा उम्र 55 वर्ष साकिन लोफंदी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
