बिलासपुर। राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला में बिलासपुर की छात्रा रागिनी ध्रुवे की पेंटिग को देश में सबसे टॉप माना गया है। इसके लिए उसे पुरस्कृत भी की गई है। ATR के दो कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है।
अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) की ओर से छत्तीसगढ़ के इस चित्र को राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वन विभाग की इस अधिकारिक चित्र प्रविष्टि ने ‘वाइल्ड लाइफ वीक’ पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में यह पुरस्कार जीता है। यह चित्र वन्य जीव और मानव में सह अस्तिव को रेखांकित करता है। इस पेंटिंग को कोटा ब्लॉक के शिवतराई गांव की छात्रा कुमारी रागिनी ध्रुव ने बनाया है। कोटा के आरओ अजय शर्मा ने चित्र को समय पर तैयार करने समन्वय और सहयोग दिया। यह चित्रकला प्रतियोगिता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित किया गया था। एटीआर के वनकर्मी मनमोहन सिंह राज और दिलीप को भी सम्मानित किया गया है। वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
