बिलासपुर। मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तखतपुर और कोटा क्षेत्र से 11 आरोपियों के कब्जे से 12 बाइक और बुलेट जप्त किया गया है। गिरोह के ज्यादातर सदस्य नाबालिग है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर ज़िले में मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख़्त कार्यवाही की जा रही है। इस निर्देश के परिपालन में एसडीओपी कोटा के द्वारा तत्काल टीम तैयार कर चोरों पर सतत् निगाह रखा गया। जिसमें सफलतापूर्वक कोटा अनुविभाग के थाना तखतपुर एवं कोटा द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर दबिश दी गई और 11 आरोपियों को 12 चोरी के मोटरसाइकिल व बुलेट के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर नाबालिग बच्चे है। केवल चार आरोपी वयस्क है। आरोपियों के ख़िलाफ़ पूर्व में भी अपराध होने पर उनको निगरानी बदमाश की सूची में जोड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने उक्त कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की।
00 थाना तखतपुर, आरोपियों के नाम –
01. दीपक उर्फ राजू कश्यप पिता दूजराम कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 02 तखतपुर
02. पवन उर्फ चंदू पटेल पिता अश्वनी निवासी पाठकपारा तखतपुर
03. आकाश उर्फ अक्कू सिंह ठाकुर पिता रवि ठाकुर निवासी टिकरीपारा तखतपुर
जप्त मसरूका-
01. सफेद रंग activa क्रमांक CG 10 AD 5375
02. एक मोटर सायकल splender plus
03. एक मोटर सायकल HF DELUXE
00 थाना कोटा
आरोपी :– 01. दीपक सिंह सूर्यवंशी पिता चैन सिंह सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी नवगवा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
एवम 7 विधि से संघर्षरत बालक
जप्त मसरूका –
1. 3 नग bullet, classic मोटर साइकिल
2. 2. Bullet Electra.
3.Honda shine
4.Platina
5. Honda shine
6.Honda dream Yoga
7.pulsar
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
