बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में जिला उद्योग संघ एवं बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें उद्योगपतियों द्वारा विद्युत संबंधी समस्याओं से मुख्य अभियंता ए.के. अम्बस्ट को अवगत कराया गया।
जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधियों द्वारा नवपदस्थ मुख्य अभियंता अम्बस्ट का स्वागत किया गया तथा सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र, सिलपहरी एवं तिफरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में होने वाली विद्युत संबंधी समस्याओं जैसे पॉवर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, तथा बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई। जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि अतिशीघ्र्र ही विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बैठक में उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को कहा ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। बैठक में छ.ग.लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा एवं अन्य सदस्य गण सम्मिलित थे। विद्युत कंपनी की ओर से अति.मुख्य अभियंता डी.के.भोजक, अधीक्षण अभियंताद्वय सुरेश जांगडे़, पी.आर.साहू व कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस.राजकुमार एवं मिलिंद पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
