बिलासपुर। CEO जिला पंचायत ने तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। तीनो पर पंचायत चुनाव के कार्य और ओबीसी सर्वेक्षण में रुचि नहीं लेने का आरोप है।
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2024 – 25 से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर पी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किया। निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी तथा आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई तथा पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर अनुपस्थित रहा करते थे। जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। तथा इन पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
