बिलासपुर। पुलिस ने चापड़ लेकर घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर पुलिस सार्वजनिक स्थान पर चाकू/चापड़/तलवार लेकर घूमने/लहराने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। 09.10.2024 को ग्राम गतौरी में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मिला जिसके कब्जे में एक लोहे का चापड़ मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज साहू पिता स्व. रामलखन साहू उम्र 21 साल साकिन गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। संदिग्ध अवस्था में मिलने पर चापड़ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही करके जेल भेज दिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक विजेंद्र सिंह, मिथलेश साहू, का सराहनीय योगदान है।
आरोपी
सूरज साहू पिता स्व. रामलखन साहू उम्र 21 साल साकिन गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
