बिलासपुर। दूसरे की जमीन दिखाकर सौदा करने वाले एक और आरपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दुर्गा प्रसाद पाण्डेय पिता सुन्दर लाल पाण्डेय उम्र 48 वर्ष निवासी मंगला नगर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम चिल्हाटी स्थित भूमि खसरा नम्बर 237/86, 239/68 रकबा 1670 वर्गफिट भूमि को अमित कुमार तिवारी ने मुख्तियार आम दिनेश कुमार टण्डन एवं खसरा नम्बर 237/20, 239/12 रकबा 1500 वर्ग फिट भूमि को विक्रेता कालीचरण प्रसाद से खरीदकर रजिस्ट्री कराया था। बाद में जानकारी हुआ कि उस भूमि का स्वामी कोई और है। गजेन्द्र जांगड़े, रवि मिश्रा, फेकूराम व अन्य फर्जी व्यक्तियों द्वारा दुसरे की जमीन को दिखाकर अपना जमीन बताकर बिक्री कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट 6 साल पहले अपराध क्रमांक 144/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े और रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अन्य आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 09.10.2024 को सूचना मिली कि प्रकरण के आरोपी फेकूराम अपने निवास में है। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के साथ टीम भेजकर आरोपी फेकूराम को उसके घर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
फेकूराम पिता स्व भुखऊ राम धोबी उम्र 60 वर्ष पता ग्राम सुकदा थाना डभरा जिला सकती छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
