बिलासपुर। तिफरा में एक युवक की लाश मिली है। यूवक के शरीर में चोट के निशान है। मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजन को सौप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार तिफरा शनि मंदिर के पास एक गौशाला में युवक की लाश मिली है। उसके शरीर में चोट के कई निशान है। सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी पुलिस ने मृतक की पहचान अज्जू साहू के रूप में की है।
बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराबी था। तलाशी में उसकी जेब से एक शराब की बोतल भी मिली है। मृतक अज्जू साहू के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। गले में मामूली चोट है और चेहरे पर एक दो जगह खून बह रहा था। पुलिस का कहना है कि शरीर में कहीं गंभीर चोट नहीं है जिससे जान जा सके। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मामला हत्या का है या कुछ और है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बुधवार की रात अज्जू साहू के साथ और कौन- कौन थे। मृतक का उठना – बैठना किस तरह के लोगों के साथ था। पुलिस उन सभी से पूछताछ करेगी। परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। उसके गले पर किसी नुकीली चीज से हमले के निशान भी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
