बिलासपुर। प्रधान मंत्री आवास योजना की राशि का गबन करने वाले कियोस्क संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सरपंच पति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जे आर भगत सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी ने जांच रिपोर्ट के साथ लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कराया की ग्राम पंचायत सोन के ग्रामीणों से यह शिकायत मिली थी की सरपंच पति अशोक केवट प्रत्येक हितग्राही से 5000₹ कमीशन ले रहा है। यह कमीशन कियोस्क संचालक साबित केवट के माध्यम से हर 20000₹ की निकासी में हस्ताक्षर करवाकर 15000₹ दिया जा रहा है और 5000₹ काटकर अपने पास रख रहे है। सरपंच पति और कियोस्क संचालक ने कुल 13 हितग्राही से 65000₹ की धोखाधड़ी कर गबन किया है। जनपद पंचायत के CEO के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। विवेचना दौरान कियोस्क संचालक आरोपी साबित केवट पिता गजरू केवट उम्र 22 साल निवासी सोन थाना पचपेड़ी को आज दिनांक 10.10.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सरपंच पति अशोक केवट फरार है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आपको बता दे पिछले दिनों एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था जिसमे सरपंच पति आवास योजना के लिए कमीशन लेते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने सरपंच पति पर कमीशन मांगने का आरोप लगा रहे है। इसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार और CEO की टिम बनाया था। जांच रिपोर्ट से कमीशनखोरी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही कलेक्टर ने CEO को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी op कुर्रे, एएसआई राकेश टांडे , प्रधान आर लक्ष्मण सिंह,आर प्रशांत , एवम महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
