बिलासपुर। हत्या करने के नियत से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल यूवक और आरोपियों के बीच पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। यही कारण है की दोनो भाई ने मिलकर उस पर ईंट से प्राणघातक हमला कर दिया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 08.10.2024 को ग्राम करमा में हाई स्कूल के आगे मेन रोड में 1. घनष्याम साहू 2. राधेष्याम साहू ने शिवरात्री साहू पर ईंट से प्राणघातक हमला कर सिर में गंभीर चोंट पहूंचाया है। जिससे वह बेहोश हो गया। शिवरात्रि साहू के सिर, चेहरे में गंभीर चोट लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने घायल शिवरात्री साहू को ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 491/2024 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पता साजी हेतु वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में त्वरित टीम गठित कर आरोपी 1. घनष्याम साहू 2. राधेष्याम साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि परिवारिक विवाद के कारण उसे जान से मारने की नियत से ईंट से प्राण घातक हमला किया है।पुलिस ने आरोपी 1. घनष्याम साहू 2. राधेश्याम साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पांडेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र आर कौषल वस्त्रकार, आरक्षक आकष मि़श्रा, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
