बिलासपुर। अपने परिचित को ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर 1 करोड़ 38 लाख 72 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जुर्म दर्ज होने के बाद फरार था। सरकंडा पुलिस ने उसे एक साल बाद पकड़ लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बसंत पाण्डेय पिता भागवत प्रसाद पाण्डेय उम्र 58 वर्ष राजस्व कालोनी सरकण्डा ने 20.09.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ पहले से परिचय था। कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- रुपए उससे लिए। इसके बाद निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर 8907000/- रू. वापस किया। लेकिन 4965105 रू. वापस नही किया। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपीगण फरार थे और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए बार बार ठिकाना बदल रहे थे। सभी का पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी हेमन्त दुबे नवरात्रि पर्व मनाने अपने घर वापस बिलासपुर आया हुआ है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि दिनेश तिवारी के साथ टीम भेजकर आरोपी हेमन्त कुमार दुबे को उसके कतियापारा बिलासपुर के घर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व. गणेश प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
