कवर्धा। पुलिस ने चिल्फी बार्डर में एक कार से 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए है। कार सवार तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। युवकों के पास ऐसी कोई दस्तावेज नही मिले जिस यह साबित हो सके की ये नोट लीगल तरीके से परिवहन की जा रहे हों।
मिली जानकारी के अनुसार आज भी सुबह 9:30 बजे चिल्फी बार्डर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश के मण्डला की तरफ से एक नीले रंग की मारुती एस कार क्रमांक MP-51, CA-9891 आ रही थी जिसे रोका गया। कार के अन्दर 3 लोग बैठे हुए थे। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन 33 साल निवासी श्रीराम वार्ड-8 मण्डला, अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल मण्डला और नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर 25 साल निवासी हेजा नगर थाना महराजपुर मण्डला बताया। युवकों से पूछताछ के बाद जब वाहन की जांच की गई तो पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रूपये के नोट की गड्डी मिली। बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। तीनों युवकों को थाने लाकर उनके पास रखे नोटों की गिनती करने पर 500-500 सौ रूपये के 455 गड्डीयां मिली। जिसे गिनती करने पर कुल 2,27,50000 रूपये (दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये) निकले। पुलिस ने सभी नोट जब्त कर लिए है। तीनो युवकों से रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर ले जा रहे है। लेकिन तीनो जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। थाना चिल्फी मे उचित कार्रवाई की गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
