बिलासपुर। जिले के अलग अलग थानाक्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। हत्या की ये घटना मस्तूरी, सीपत और तखतपुर थाना क्षेत्रों से आए हैं। दो मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मस्तूरी के मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के है जहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम करियाताल में 20 वर्षीय युवक युवराज सिंह उर्फ बंटी की लाश बकरकूदा सरसेनी में नहर के पास मिली है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है, और युवक की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था। यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है क्योंकि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाने का प्रयास किया है।
दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी के है। मटियारी के शिकारी मोहल्ले में रहने वाली मुमताज शिकारी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी उम्र 36 वर्ष गांवों में फेरी करके चूड़ी बेचती थी। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर महीनेभर से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनो पति-पत्नी एक साथ शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामफल ने मुमताज शिकारी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार होने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसकी 6 वर्षीय बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दे दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बेटी के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।
तीसरी घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। यहां टिकरीपारा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की यहां किराए के मकान में रह रहे नरेंद्र सोनकर ने अपनी प्रेमिका लता की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है नरेंद्र सोनकर अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते हुए देख लिया था। पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगी। इसी बात पे गुस्साए नरेंद्र ने उसका गला घोंट दिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले को जांच में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
