बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन की तैयारी को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। आज पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए है। SP ने सभी थाना प्रभारियों को विसर्जन के दौरान मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में SDM पीयूष तिवारी भी मौजूद थे।
शनिवार को पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में नवरात्रि पर्व पर आयोजित मुर्ति विसर्जन के दौरान शांतिपूर्वक एवं पारंपरिक तौर पर संपन्न कराये जाने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस / राजस्व विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त शहर के सभी दुर्गा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में दिये गये निर्देश
01. ध्वनि विस्तारक यंत्रों डी.जे./धुमाल आदि का प्रयोग माननीय न्यायालय, शासन एवं NGT के निर्देशों के अनुरूप करें।
02. किसी प्रकार के अस्त्र एवं शस्त्र पूर्णत: प्रतिबंधित है।
03. दुर्गा समिति के सदस्यो को झांकी /मुर्ति विसर्जन के दौरान आपस में एक – दूसरे के बीच निश्चित दूरी बनाये रखे।
04. मुर्ति विसर्जन / झांकी के दौरान कोई भी समिति का सदस्य नशा करके सम्मिलित न हो ।
05. दुर्गा समिति के उपस्थित सदस्यो को वालंटियरों एवं फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया।
06. निर्देशों की पालन की जिम्मेदारी समस्त दुर्गा समिति की होगी। उल्लघंन करने पर आयोजन दुर्गा समिति के सदस्यों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
07. दुर्गा समिति के उपस्थित सदस्यो को मुर्ति विसर्जन / झांकी के दौरान अश्लील एवं फूहड़, अभद्र फिल्मी गाने न बजाये जायें।
08. यातायात नियमो का पालन करें
09. समस्थ दुर्गा समिति के सदस्यो और वालंटियरों को संयम के साथ व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। वालेंटियर ध्यान रखे कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाये।
10. सभी मूर्तियों का विसर्जन छठ घाट एवं पचरी घाट में किया जाएगा।
11. विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को साथ न लाये। जिन्हें तैरना नही आता पानी से दूर रहें।
12. झांकी के दौरान मार्ग पूर्णतः बाधित न करें इमरजेंसी सेवाओं के लिए मार्ग छोड़कर रखें।
13. असामाजिक तत्वों बदमशों को शामिल न करें एवं किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।
14. जिन समितियां के द्वारा उक्त निर्देशों का पूर्णता पालन किया जाएगा एवं स्वस्थ रूप में विसर्जन झांकी निकाला जाएगा उन्हें विसर्जन के बाद सम्मानित किया जाएगा।
00 मीटिंग में उपस्थित अधिकारी गण :-
01- उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर
02 – निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन ।
03- अक्षय साबतरा (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली ।
04 – सिद्धार्थ बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक, सरकण्डा ।
05 – पियुष तिवारी कार्यपालिक दण्डाधिकारी (एसडीएम), बिलासपुर ।
06 – प्रदीप आर्य, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सिविल लाईन
07 – सुम्मत साहू, निरीक्षक, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली।
08 – तोप सिंह नवरंग, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सरकण्डा।
09 – जय प्रकाश गुप्ता, निरीक्षक, थाना प्रभारी तारबहार।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
