बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने लीड लेस पेसमेकर लगाकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। नई तकनीक का प्रयोग करके एक उम्र दराज मरीज को पूरी तरह से स्वस्थ किया है।आज आयोजित पत्र वार्ता में अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सामल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में एक उम्र दराज मरीज को लीड लेस पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया है। मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सामान्य दिनचर्या संपादित कर रही है। लीड लेस पेसमेकर ह्रदय की धड़कन को नियंत्रित करने का एक नवीनतम एवं सुरक्षित तरीका है जो हृदय रोगियों के स्वास्थ्य हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सामान्य लीड युक्त पेसमेकर की तुलना में लीड लेस पैक पेसमेकर के लाभ बताते हुए बताया कि लीड लेस पेसमेकर में वायर ना होने की वजह से संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है। सामान्य लीड युक्त पेसमेकर की तुलना में सरलता से स्थापित किया जा सकता है। इसे एक छोटे से छेद के माध्यम से हृदय के भीतर लगाया जाता है। इसलिए इसकी प्रक्रिया भी सामान्य पेसमेकर लगाने की प्रक्रिया की अपेक्षा कम जोखिम युक्त है। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में 83 वर्षीय महिला ने हृदय की अनियंत्रित धड़कन की समस्या के साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर में एम पी सामल से सलाह ली। परीक्षण उपरांत डॉक्टर सामल ने उन्हें लीड लेस पेसमेकर की सलाह दी तथा तीन-चार दिन पूर्व ही डाक्टर सामल ने उन्हें लैडलेस पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया व आज वह पूरी तरह सामान्य महसूस कर रही है एवं अपने दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से कर पा रही हैं। डॉ सामल ने बताया कि जहां एक और सामान्य पेसमेकर को सर्जरी के द्वारा त्वचा के नीचे लगाया जाता है वहीं इस लीड लेस पेसमेकर को एक छोटे से छेद के माध्यम से हृदय के भीतर लगाया जाता है जिससे यह शरीर के बाहर दिखाई नहीं देता। 83 वर्षीय महिला जिन्हें लैडलेस पेसमेकर लगाया गया उन्होंने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी विकास का लाभ आज उन्हें उम्र के इस पड़ाव में मिला है जिससे वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।
अर्नब एस रiहा संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में बताया कि तकनीकी विकास से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है वह मरीज को इसका सीधा लाभ प्राप्त होता है नवीनतम तकनीक के समावेश व उपयोग में अपोलो सदैव अग्रणी रहा है तथा मरीजों के स्वास्थ्य के हित में नवीनतम तकनीकों को सदैव आत्मसात करता रहेगा।
डॉ अनिल गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन सेवाओं के लिए 24 × 7 उपलब्ध है जहां कुशल प्रशिक्षित चिकित्सक नर्सों सहित सपोर्ट टीम सदैव उपलब्ध है।
आज की पत्र वार्ता को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ हृदय रोग डॉक्टर एमपी सामल, अरनव राहा, संस्था प्रमुख, डॉक्टर अनिल गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक ने संबोधित किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
