बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश और सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में मोंहदी से 158 लीटर शराब बरामद किया है। टीम ने कुल तीन मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के है और पूरा परिवार शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा वृत्त के ग्राम मोहंदी गोबरीपाट में आबकारी विभाग की टीम ने अलग अलग ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है।
आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि पुलिस विभाग के सहयोग से सयुंक्त कार्यवाही में कुल तीन प्रकरण दर्जकर 158 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है। शराब बनाने और बिक्री करने के जुर्म में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। कार्रवाई में दो के खिलाफ अजमानतीय प्रकरण भी शामिल हैं। ग्राम मोंहदी गोबरीपाट से एक ही परिवार के गिरफ्तार आरोपियों नाम गणेश भास्कर, शैलेन्द्र भास्कर, डेविड भास्कर है। टीम ने इस दौारन कुल 150 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया है। इसके अलावा मोहंदी से ही राहुल भास्कर को पकड़ा गया। आरोपी से टीम ने 8 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 59 (क) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी दारोगा छबि पटेल,धर्मेंद्र शुक्ला, रमेश दुबे, भूपेंद्र जामड़े, नेतराम बंजारे, जनक राम जगत, वीरभद्र जायसवाल उमेश चौहान और आरक्षकअनिल पांडे नवनीत पांडे, ललित सिंग समेत स्थानीय पुलिस का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
