

जीपीएम। पेंड्रा में मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए जीजा-साले की डूबने से मौत हो गई है। दोनों अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। इस बीच शनिवार को ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में दोनों नहाने गए, जहां पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश यादव (22 वर्ष) ठाड़पथरा का निवासी था और उसका साला बालकेशव यादव (20 वर्ष) उदयपुर सरगुजा के पिंडरखी गांव है, जो अपनी दीदी और जीजा से मिलने आया हुआ था। आज सुबह दोनों अमरकंटक के दर्शन करने के बाद ठाड़पथरा के माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पहुंचे। वहां नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण झरने के नीचे बने गहरे कुंड में गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। माई का मड़वा के आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें कुंड में गिरते देखा और तुरंत बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहराई और पानी के बहाव के कारण वे असफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को झरने के कुंड से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक प्रकाश यादव की उम्र महज 22 वर्ष थी जबकि उसके साले बालकेशव यादव की उम्र 20 वर्ष थी। दोनों की असमय मृत्यु से परिवार और गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस हादसे के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
बिलासपुरNovember 22, 2026प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार
