छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के DGM समेत 9 लोगों के खिलाफ ACB ने किया जुर्म दर्ज, कार्यालय से मिले थे 28 लाख, 8% कमीशन खाने का है आरोप

रायपुर। ACB ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के DGM समेत 9 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। ACB की टिम ने DGM के कार्यालय से 28 लाख रुपए नगद जप्त किया था। इसके बाद ही जांच में भ्रष्टाचार का एक बड़ा रैकेट सामने आया है। जिसमें करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में एक और मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ईडी ने जांच के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के तत्कालीन DGM समेत 9 लोगों के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू में केस दर्ज कराया है। तत्कालीन DGM नवीन प्रताप सिंह तोमर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ईडी के मुताबिक तोमर बिलों को पास करने के बदले 8% की दर से रिश्वत लेता था। ED ने छापामार कार्रवाई कर राज्य विपणन निगम लिमिटेड के तत्कालीन DGM नवीन प्रताप सिंह तोमर के कार्यालय से नगदी 28.80 लाख रुपए जब्त किया था। ईडी ने अब आरोपी तत्कालीन DGM नवीन प्रताप सिंह तोमर, बीआर लोहिया, अजय लोहिया, प्राइवेट व्यक्ति अभिषेक कुमार सिंह, तिजउराम निर्मलकर, नीरज कुमार, देवांश देवांगन, जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू में नामजद मामला दर्ज कराया है। ईओडब्लयू के मुताबिक, ईडी की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि नवीन प्रताप सिंह तोमर भ्रष्ट आचरण में लिप्त है, जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन है। अधिकारी ने अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए एक लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया है। इस भ्रष्टाचार के रैकेट में सीएसएमसीएल के कई और वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। कुछ और टेंडरों और आपूर्तिकर्ताओं के विवरण मिले हैं, जिन्हें जमा बिल राशि का 8% की दर से रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था।ईओडब्ल्यू के अनुसार इस भ्रष्टाचार की गहन जांच की जा रही है। यह संगठित रैकेट बड़े पैमाने पर काम कर रहा था और भविष्य में और भी दोषियों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच के बाद इसमें शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *