बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र के हॉकी मैदान में बन रहे गैलरी और फ्लड लाइट कार्य के साथ निर्माणाधीन कबड्डी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य स्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई के हॉकी स्टेडियम में 1029. 75 लाख की लागत से गैलरी निर्माण और फ्लड लाइट का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौके पर कार्य का निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस निर्माण के पूरा होने पर हॉकी और कबड्डी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा।कलेक्टर अवनीश शरण ने परिसर में बन रहे इनडोर कबड्डी हॉल और आउटडोर कबड्डी मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। श्री शरण ने परिसर में संचालित जिम का भी जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर सुविधाओं और प्रशिक्षण के विषय में जानकारी ली। जिम के लिए खरीदे गए उपकरणों का निरीक्षण कर खेल अधिकारी से गुणवत्ता के विषय में जानकारी ली। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता वी. एन. के. शास्त्री, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रियंका मेहता, सहायक उप अभियंता विमल चंद बघेल, खेल अधिकारी एक्का के साथ ही निर्माण एजेंसी से जुड़े लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में शासन द्वारा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी क्रम में खेल सुविधाओं को विस्तार देने हॉकी स्टेडियम में गैलरी निर्माण हॉकी महा संघ के मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है। सर्व सुविधा युक्त इस गैलरी में 1200 बैठक क्षमता, खिलाड़ियों के लिए लाउंज, वीआईपी लाउंज, मीडिया प्रसारण, प्रेस कांफ्रेंस हॉल, ऑफिस की व्यवस्था होगी। इस निर्माण के पूरा होने से खिलाड़ियों को न केवल प्रशिक्षण की उत्कृष्ठ सुविधा मिलेगी साथ ही हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन भी यहां हो सकेंगे। कबड्डी हॉल में मेपल वुड फ्लोरिंग युक्त दो कोर्ट, 500 बैठक क्षमता की दर्शक दीर्घा, क्लास रूम, जिम, फिजियो रुम, ऑफिस, वीआईपी लाउंज की सुविधा रहेगी। कबड्डी मैदान की निर्माण की लागत 480.19 लाख है। इस निर्माण से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भी हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
