बिलासपुर। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पुराने सदस्यों का नवीनीकरण और नए सदस्य बनाने के अभियान में 2 सितंबर से जुटे हुए है। अभी तक 10 करोड़ सदस्य बनकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनने का दावा भारतीय जनता के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी, क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं समस्त पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान में तन्मयता एवं लगन के साथ लगे हुए है। सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत 6 मंडल कार्यरत है। प्रत्येक मंडल को दो दो सौ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उक्त कार्य को गति प्रदान करते हुए भाजपा दक्षिण मंडल के द्वारा सोशल एवं सामाजिक एक्टिवेट पर्सन के साथ-साथ डॉक्टर, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। प्रत्येक सक्रिय सदस्य को 50 – 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के नियमानुसार पंजीकृत करते हुए सक्रिय सदस्य को 100 रुपए ऑनलाइन शुल्क एवं वर्षभर दीप कमल पत्रिका के लिए 400 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।
मंगलवार 22 अक्टूबर को दक्षिण मंडल में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, सेंट्रल बंगाली संगठन अध्यक्ष मानवेंद्र चटर्जी, सहजानंद सरस्वती भूमिहार समाज अध्यक्ष पाटलिपुत्र समिति के संरक्षक आरपी सिंह, डॉक्टर अशोक अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ, सीए ओम मोदी, व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के सुनील सोंनथलीया, सुनील तुलसियान, श्याम जाजोदिया, विजय गुप्ता, संजय छापरिया, जवाहर सराफ, भाजपा पदाधिकारी मनीष गुप्ता, धीरेंद्र केसरवानी, श्रीमती आर विभाराव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आदि को सदस्यता टोली के भाजपा संगठन सदस्यता प्रभारी मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, राम साहू, अमित राठी के द्वारा पहुंच कर सक्रिय सदस्य बनाया गया। यह अभियान निर्धारित अवधि के अंतर्गत गतिमान रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
