बिलासपुर। घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के अधिकारी अजय मौर्य एवं राजीव लोचन तिवारी सहायक खाद्य अधिकारी एवं मंगेश कांत, श्रीमति वर्षा सिंह, सुश्री वसुधा राजपूत खाद्य निरीक्षक द्वारा ईमलीपारा बिलासपुर एवं चांटीडीह में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। श्री श्याम ट्रेडर्स, बजरंग कॉम्पलेक्स के पीछे ईमलीपारा की जॉच में 04 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया है। संचालक आर०एन० पाण्डेय द्वारा उपरोक्त संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। चांटीडीह, रामायण चौक के समीप स्थित बलदाऊ किचन केयर की जाँच में कुल 07 नग घरेलू गैस सिलेण्डर मिला। जिसमें से 03 नग भरा हुआ एवं 04 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर थे। सिलेंडर के संबंध में संचालक-बलदाऊ साहू से पूछताछ करने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उपरोक्तानुसार अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेण्डरों के संबंध में व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाईटर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम् के तहत् कार्यवाही करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डरों का जब्त किया गया है। सम्बन्धित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाइटर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
