बिलासपुर। सड़क किनारे के हरे भरे पेड़ों की कटाई को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि उनके निर्देश पर SDM खुद मौके पर पहुंचे और हालत को देखा। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज कराया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर में सड़क किनारे हरे भरे पेड़ों को काटे जाने की सूचना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीएम पीयूष तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगला चौक से उस्लापुर रोड गुलाब ज्वेलर्स के सामने सड़क किनारे गुलमोहर के 6 पेड़ों की काटे जाने की सूचना मिली। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिलासपुर नेहा विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई। जॉच के पश्चात एसडीएम बिलासपुर द्वारा पीडब्लूडी एसडीओ आदित्य ग्रोवर को एफआईआर करने हेतु निर्देशित किया गया। पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर ले जाने पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध घटित होना पाए जाने से पीडब्लूडी एसडीओ द्वारा सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
