बिलासपुर। गणेश उत्सव के दौरान जबरन विवाद कर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गणेश देखने आए श्रद्धालु पर ईंट, पत्थर और लकड़ी से हमला कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी बाबू अली के कब्जे से धारदार चाकू भी जप्त किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.09.2024 को दुर्गेशदास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश देखने गया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट, पत्थर, लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर दिया। इस मारपीट में भतीजे के सिर, दाहिने हाथ, कान, कमर के पास चोंट आई हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस बीच थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह को 15.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले के अन्य आरोपी सागर श्रीवास, अविश श्रीवास एवं सादिक खान फरार थे। जिनकी तलाश की जा रही थी। आज 24.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपीगण चांटीडीह में घूम रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया और घेराबंदी करके सागर श्रीवास, अविश श्रीवास और सादिक खान को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर सभी ने घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
01. सागर श्रीवास पिता संतोष श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा,
02. अविश श्रीवास उर्फ भोला पिता मुरित श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी आर.के. पेट्रोल पंप यादव मोहल्ला सरकण्डा
03. सादिक खान पिता साहिद खान उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर डीएलएस अटल आवास सरकण्डा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
