बिलासपुर। कोलकाता से बिलासपुर आ रही प्लेन में बम होने की सूचना ने यात्रियों के अलावा प्रशासन को सकते में डाल दिया। जैसे ही प्लेन बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरी यात्रियों को उतारकर जांच की तो बम नहीं मिला। इसके बाद सबने राहत की सांस ली।
आज प्लेन में सफर करने वाले यात्रियों की सांसे उस वक्त अटक गई जब उन्हें पता चला कि उनके प्लेन में बम है। बिलासपुर एयरपोर्ट के प्रबंधन तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देकर मदद मांगी। जी हां बात हो रही है 24.10.2024 को कोलकत्ता से बिलासपुर आ रही विमान कमांक 91763 की। जिसमें बम होनें की सूचना एलाईंस एयर के स्टेशन प्रबंधक के द्वारा जिला प्रशासन को दी गई। तत्काल बम थ्रेट असेस्मेंट कमिटी (BTAC) का गठन कर इसके एसओपी के अनुसार सभी को तत्काल हरकत में आने के लिए कहा गया। पूरा सिस्टम तैयारी के साथ एयरपोर्ट पहुंच गए। जैसे ही प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड किया तत्काल उसे आईशोलेशन बे में खडा किया गया। इसके बाद प्लेन में बैठे सभी यात्रियों को उतार कर टर्मिनल भवन में बैठाया गया। जिसके बाद बीडीडीएएस टीम के द्वारा पूरे विमान की जॉच की गयी। विमान की संपूर्ण जॉच करनें के बाद पता चला कि विमान में बम नहीं है। किसी ने फर्जी सूचना दी है। जब यह सुनिश्चित हो गया कि विमान में बम नहीं है विमान को रनवे में लाया गया। इस पूरी प्रकिया में समय लगा जिसके कारण यह विमान जो बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाना था उसे सीधे दिल्ली के लिये रवाना किया गया। क्योंकि प्रयागराज में सूर्यास्त के पश्चात् विमान लैडिंग की सुविधा नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
