बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेे।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने कहा। डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन के लिए और बेहतर कार्य करने कहा। सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे यह प्रयास करें। एनएचएम के रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
