बिलासपुर। स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट कर भरपूर लाभ कमाने का झांसा देकर 42 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3 करोड़ 48 लाख 40 हजार रुपए का लाभ दिलाने का झांसा देकर धरमजयगढ़ के एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कराने में रेंज के IG डॉ संजीव शुक्ला ने विशेष भूमिका निभाई है।
मामले की जानकारी देते हुए बिलासपुर के SP रजनेश सिंह ने बताया कि धरमजयगढ़, रायगढ़ निवासी आनंद अग्रवाल पिता घनष्याम अग्रवाल उम्र 45 ने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर 3,48,40,000/- रूपये का फायदा कराने का लालच देते हुए 41,06,524/- रूपये ठगी करने की लिखित शिकायत धरमजयगढ़ थाने में किया था। शिकायत के आधार पर थाना धर्मजयगढ जिला रायगढ़ में नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के आदेशानुसार साइबर थाना बिलासपुर को विवेचना के लिए दिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी से धोखाधड़ी करने वालों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने पर पता चला कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा, खैरालू, मण्डाली, नानीहिरवानी के आस-पास के रहने वाले है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में एक टिम बनाकर गुजरात रवाना किया गया। टीम ने गुजरात के अहमदाबाद और महेसाणा जिले के क्षेत्रांतर्गत लगातार पांच दिनों तक कैम्प कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर ऑनलाईन ठगी करने वाले 1. हितेष भाई पटेल कृश्णा नगर अहमदाबाद (गुजरात) 2. मनीश पटेल मक्तुपुर, उंझा जिला महेसाणा (गुजरात) 3. ठाकोर सचिन कुमार मण्डाली खैरालू जिला महेसाणा (गुजरात) के संलिप्त होने की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार गया। उनसे पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्टॉक मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करना स्वीकार किया। ऑनलाईन ठगी करने में फर्जी सीम व बैंक खातों का उपयोग करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया।इसके बाद जिला महेसाणा (गुजरात) से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपियों को बिलासपुर लाया गया है। अब आरोपियों को बिलासपुर के न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, अक्षय प्रमोद सबाद्रा नपुअ. कोतवाली बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक राजेष मिश्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, आरक्षक चिरंजीव कुमार, दीपक कौषिक का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
01. हितेष भाई पटेल पिता कांषीराम पटेल उम्र 41 वर्श निवासी अम्बाजी परूप जैतलवासना थाना विसनगर जिला महेसाणा वर्तमान पता म.क्र. बी-9 तुलसी रॉ-हॉउस, मनीशा स्कुल थाना कृश्णा नगर अहमदाबाद (गुजरात)
02. मनीश पटेल पिता मंगल भाई पटेल उम्र 38 वर्श निवासी कारवोत वास मक्तुपुर थाना उंझा जिला महेसाणा वर्तमान पता म.क्र. 109 लक्ष्मीनारायण सोसायटी सईजपुर बोगा थाना कृश्णानगर अहमदाबाद (गुजरात)
03. ठाकोर सचिन कुमार पिता प्रवीण जी ठाकोर उम्र 27 वर्श निवासी ठाकोर वास, मण्डाली थाना खैरालू जिला महेसाणा (गुजरात)
00 बिलासपुर पुलिस की अपील
साइबर ठग आये दिन नये नये तरीको के माध्यम से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते है –
शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें एवं किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप में न जुडे़ और न ही किसी प्रकार की जानकारी साझा करें।
कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर बताकर ठगी करने का प्रयास करते है जिसमें पार्सल कैंसल हो गया है पार्सल में 11 नग एटीएम कार्ड ड्रग्स मिला है जिसे कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया गया है कहकर ‘‘डिजीटल अरेस्ट’’ के नाम पर ठगी किया जा रहा है इस प्रकार के ठगी से सावधान रहे।
पार्सल के नाम पर मोबाईल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है जिससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है और कॉल तथा मैसेज की जानकारी ठगों के पास चली जाती है तो इस प्रकार के कॉल से सावधान रहे।
किसी भी लुभावने या सस्ती कीमतों पर मिलने वालों सामानों को खरीदते समय नगद कैश, ऑन डिलीवरी)
में लेन-देन करें।
अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे।
अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचे।
कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये।
स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के
माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे।
परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर $92
नम्बरो से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित
रिपोर्ट दर्ज करा सकते है : –
तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें।
हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
