बिलासपुर। औरापानी डेम घूमने गए कॉलेज के छात्र छात्रा से लूटपाट करने के मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्रा के साथ बदसलूकी भी किए थे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिपेक्ष्य में थाना कोटा में एक छात्रा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 25.10.2024 वे अपने दोस्त के साथ औरापानी डेम घूमने गई थी। इसी दौरान 3 आरोपियों ने बुरी नियत रखते हुए डरा धमकाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया और पैसा माँगा गया। छात्रा की रिपोर्ट पर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 140(1), 308(5), 127(7), 74, 115(2), 351(2), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना से उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया। जिनके द्वारा तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश कर दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी एवं क्राइम रिकॉर्ड होने पर गुंडा बदमाशों की सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। साथ ही आमजनों से विनम्र निवेदन है कि सुनसान जगहों /जंगलों/डैम आदि जगहों पर अंधेरे में ना जाएँ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
