बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो युवक बस स्टैंड मे गुंडागर्दी कर रहे थे। किसी वीडियो बनाकर वायरल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो से दो चापड़ और लोहे की पाइप जप्त की गई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को दी गई। अधिकारियों ने तत्काल उपद्रवियों को पड़कर कारवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद तत्काल एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना हुई। पुलिस की टीम को देखकर दो लड़के मौके से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह, अरमान खान निवासी मगरपारा बताया। दोनो के पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया है।
नाम आरोपी 1- हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा 2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
