बिलासपुर। जिले के रामताल गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बलव का रूप ले लिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में सूरज दुबे और नीरज दुबे का परिवार शुक्रवार की रात घर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू घर के बाहर गाली – गलौज कर रहा था। सूरज दुबे और नीरज दुबे ने प्रशांत सूर्यवंशी को गाली गलौच देने से मना किया लेकिन प्रशांत सूर्यवंशी नहीं माना और गाली – गलौज करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है। गांव वालों की सूचना पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, कोनी टीआई नवीन देवांगन के अलावा सरकंडा थाने के टीआई तोप सिंह नवरंग बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को अलग करवाया और मारपीट में शामिल लोगों को कोनी थाना लेकर पहुंची। कोनी थाने में एक पक्ष से सूरज दुबे की रिपोर्ट पर अभय सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, प्रशांत सूर्यवंशी व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351,2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू की रिपोर्ट पर सूरज दुबे, नीरज दुबे एवं अन्य के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से पुलिस ने दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
