बिलासपुर। गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरप्राईज चेकिंग मे आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे हो रही चाकू बाजी की घटनाओ को रोकने के लिए लगातार निर्देश दे रहे है। इसी निर्देश के परिपालन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। सरप्राईज चेकिंग के दौरान मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू लेकर घूम रहा था। गौरी गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में आने जाने वाले लोगो को डरा रहा था। तत्काल कार्यवाही कर आरोपी जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आरोपी के विवरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम आरोपी –
जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, सतीश यादव, दीपक केरकेटटा, प्रकाश तिवारी की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
