सरकंडा और सकरी थाना क्षेत्र में हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा और सकरी पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में हुड़दंग करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई नशा करने के बाद समूह में हुड़दंग कर रहे थे।  सभी आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दीपावली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए थे। साथ हो हुडदंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा था। जिसके परिपालन में निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा थाना सकरी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छोटे बडे लडाई झगडा पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। दीपावली त्यौहार में हुडदंग करने वाले 08 आरोपियो को गिरफतार कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

00 नाम आरोपी
01-योगेश पनिक पिता राम फल पनिक उम्र 30 वर्ष निवासी दलदलिहापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-विरेन्द्र बघेल पिता संत बंघेल उम्र 28 वर्ष साकिन पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-अमन बघेल पिता बसंत बघेल उम्र 20 वर्ष साकिन पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर
04-बसंत बघेल पिता कपुर बघेल उम्र 46 वर्ष साकिन पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर
05-रितेश सूर्यवंशी पिता संतोषी सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष साकिन सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
06-इंदर कुमार पिता सतीश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
07-अकाश यादव पिता भागवत यादव उम्र 30 वर्ष साकिन यादव पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
08-राजू यादव पिता भागवत यादव उम्र 26 वर्ष साकिन यादव पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

इसी तरह सरकंडा पुलिस ने 02.11.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, मोपका क्षेत्र में कई असामाजिक तत्व और नशेड़ची प्रवृत्ति के लड़को को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ नशा करके ग्रुप में उपद्रव करने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व मे अलग अलग टीम मौके पर भेजा गया। जहां श्यामनगर लिंगियाडीह से विक्की अहिरवार, अमित निषाद, संजू गंधर्व, अजय गंधर्व, भानू साहू, मोहित बांधकर एवं मनीष अहिरवार को क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा गया। जिनके विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत् कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी :-
01. विक्की अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
02. अमित निषाद पिता फागुराम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक।
03. संजू गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह।
04. अजय कुमार गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
05. भानू उर्फ लक्ष्मण साहू पिता जगमोहन साहू उम्र 18 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
06. मोहित बांधकर पिता जयसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
07. मनीष अहिरवार पिता नीलू अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी मोपका।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *