रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में गोली चली है। गोली युवक के गले में लगी है। आरोपी फरार हो गए है जबकि घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी गई है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार करीबन एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था। जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
