बिलासपुर। कोटा पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो तराजू और बाट लेकर घर घर गांजा बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो 500 ग्राम गांजा और एक लाख रुपए नगद जप्त किया है।
आपके और हमारे घर में लोगों को तराजू बाट लेकर सब्जी बेचने वाले कोचियों को देखा है। लेकिन कोटा में पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो तराजू और बाट लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर गांजा बेच रहे थे। दरअसल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने मादक पदार्थों के विरुद्ध त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत सभी थानों को दिया है। इसी क्रम में 03/11/2024 को कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कंचनपुर और पोड़ी निवासी पवन मरावी एवम लोरीक कुमार कुर्रे अपने मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स में मादक पदार्थ गांजा रखकर बेच रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर रेड कार्यवाही। कार्यवाही दौरान आरोपी पवन मरावी एवम लोरिक कुमार कुर्रे के कब्जे से 4.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, 01 नग मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स, 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 नग काटा वाला तराजू और 1 लाख 17 हजार 260 रुपए नगदी रकम जप्त कर थाना कोटा लाया गया। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत करा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं SDOP कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश किया गया। जहां से तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी :– 01.पवन मरावी पिता रामेश्वर मरावी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना
02. लोरिक कुमार कुर्रे पिता स्व राम लोचन कुर्रे निवासी पिपरतराई थाना कोटा
03.आरोपी रामेश्वर नेटी पिता पुरुषोत्तम नेटी निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
