बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने अशांति फैलाने वाले 8 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी नशा करने के बाद मोहल्ले में गाली गलौच और हंगामा कर रहे थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाश व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। जिसके पालन में थाना सरकण्डा में टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। 04.11.2024 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली कि बरछापारा सरकण्डा में कुछ लड़के आपस में वाद-विवाद कर अशांति फैला रहे हैं और विडियो बनाकर सोसल साईट पर वायरल कर रहे हैं। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने तत्काल उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया। टिम ने मौके पर संकल्प पाण्डेय, राघव खानविलकर, आयुश यादव, वैभव पाण्डेय, समृद्ध पाण्डेय को समूह बनाकर क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा। इसी प्रकार समीर सोनवानी एवं विरेन्द्र साहू द्वारा मोहल्ले में अश्लील गाली गलौच कर अशांति फैला रहे थे। सभी के विरूद्ध धारा 170/126, 135 बीएनएसएस अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
नाम आरोपी :-
01. संकल्प पाण्डेय पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
02. राघव खानविलकर पिता विश्वजीत उम्र 21 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
03. आयुश यादव उर्फ पिंटू पिता स्व. चंद्र कुमार यादव, 24 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2
04. वैभव पाण्डेय पिता अरविंद पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
05. समृद्ध पाण्डेय पिता स्व. रामनाथ पण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा।
06. मुकेश यादव पिता स्व. दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा।
07. समीर सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास।
08. विरेन्द्र साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाउबाबा मंदिर के पास धोबीपारा तोरवा थाना तोरवा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
