बिलासपुर। पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जप्त अफीम की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने ट्रक और लोहे की पाइप समेत 60 लाख रुपए का मल जप्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई राज्य विषेष शाखा से प्राप्त इन्पुट के आधार पर की है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य विषेष शाखा को सूचना मिली कि महराष्ट्र पासिंग ट्रक में ’’अवैध मादक पदार्थ अफीम’’ की सप्लाई हो रही है। इसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को दी गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने ACCU बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना प्रभारी मस्तुरी को कार्यवाही के निर्देष दिये। सूचना को टेक्निकल इन्ट के आधार पर वेरिफाई कर जांजगीर-बिलासपुर नेषनल हाईवे 49 में जांजगीर से बिलासपुर की ओर आ रही ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 को पाराघाट टोल प्लाजा बेरियर के पास रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन चालक नवनूर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के कब्जे से मादक पदार्थ अफीम 02 कि. ग्राम जप्त किया गया। जप्त अफीम की किमत करीब 2,50,000 रू बताया गया है। मामले में थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 18 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी नवनूर सिंह से नषे की सामग्री ’’अफीम’’ के संबंध में पुछताछ की गई जो बताया कि यह दिनाॅक 04.11.24 को गुमला झारखण्ड से ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 में लोहे का पाईप लोड कर सूरत, गुजरात के लिये निकला था। रास्ते में रांची-गुमला रोड के पास से अफीम लेकर भूसावल, महाराष्ट्र छोडने जा रहा था। तभी मस्तुरी के पास पुलिस ने पकड लिया। आरोपी पहले भी इसी तरह अफीम की सप्लाई कर चूका है जिसके संबंध में जांच की जा रही है। नषे के कारोबार में संलिप्त रांची व भुसावल के ड्रग हैण्डलर व अन्य लोगो की जानकारी एकत्र की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :- नवनूर सिंह पिता बाज सिंह उम्र 28 साल साकिन ग्राम गग्गूबुआ तर्न तरण थाना सदर जिला अमृतसर पंजाब पिन कोड 143302
जप्त सामग्री :-
मादक पदार्थ अफीम 02 किलो ग्राम अनुमानित कीमत 20 लाख रू
ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 किमती करीब 25 लाख रू
ट्रक में लोड लोहे की पाईप वजन 25 टन किमती 15 लाख रू
01 न सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन व सिम किमती 10000 रू
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 60 लाख रू
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, निरी. राजेष मिश्रा, अवनीष पासवान उप निरी. सुजान जगत, सउनि षिव चन्द्रा, धारा सिंह मरावी प्र.आर आतिष पारिक, आर . तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, विकास राम, निखील राॅव, प्रषांत, चन्द्रषेखर सिह, केषव कष्यप, मिथलेष सोनवानी की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
शिवरीनारायणMarch 30, 2026विश्व में कोसला ऐसा एकमात्र पावन धाम जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाता है : माता कौसल्या, पुत्र राम लला और राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
