

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण आज फिर सिम्स का निरीक्षण करने पहुंचे। कई वार्डों में जाकर मरीजों से मिले। अस्पताल के मिल रही दवाइयों और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पूछताछ की। उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि डॉक्टर और कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है ?
कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने सबसे पहले दवाई वितरण केन्द्र का जायजा लिया। यहां मरीजों के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे मरीजों को दवा लेने में आसानी हो रही है। कलेक्टर ने इस व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने फिमेल मेडिकल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीज श्रीमती प्रमिला गुप्ता ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। कलेक्टर ने सेन्ट्रल किचन का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, मेल-फिमेल मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एमआरडी, लैब, जैव रसायन विभाग, एचआईवी जांच सेन्टर, किचन शेड, पेयिंग वार्ड, गार्डन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयिंग वार्ड का मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
बिलासपुरNovember 22, 2026प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार
