बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। संगठन चुनाव को लेकर ही शनिवार को दक्षिण मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस चुनावी कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को संगठन चुनाव मे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। चुनाव के महत्व और चुनावी प्रक्रिया से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। मंडल के शक्ति केंद्र, इकाई केंद्र के चुनाव की तिथि भी निर्धारित की गई।
मंडल के संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कार्यशाला में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संगठन चुनाव के लिए सभी से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। 2 सितंबर से चल रही ऑनलाइन मिस्ड कॉल सदस्यता के बाद उसी उत्साह से सक्रिय सदस्यता के लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक बूथ इकाई केंद्र से 200 सामान्य सदस्य बनाने
विधायक अमर अग्रवाल के दिशा निर्देश दिए और मार्गदर्शन में मंडल के अंतर्गत 50 बुथ से 10000 सामान्य सदस्यता पूर्ण करते हुए, सक्रिय सदस्यता के लक्ष्य के अनुरूप पूरे मंडल से 200 सदस्य बनाने सक्रिय सदस्यता का कार्य मंडल में निवासरत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ-साथ भाजपा समर्थित सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक, सोशल एक्टिविस्ट, सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सब पर विश्वास और पार्टी के रीति नीति व विचारधारा से लोगो को अवगत करा उन्हें सक्रिय सदस्यता के लिए प्रेरित करने आव्हान किया। इस अवसर पर मंडल के भाजपा पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
