रायपुर। चुनावी घमासान के बीच रायपुर पुलिस ने एक कार से 27 लाख रुपए जप्त किए है। गाड़ी चालक जप्त रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके और न बता सके कि रुपए किसके है। पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है जिसकी गाड़ी से नोट बरामद किया है।आगामी उपचुनाव के मद्देनजर उपचुनाव दक्षिण विधानसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती भाटा गांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है। आज एसएसटी पॉइंट भाटा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोक कर गवाहों के सामने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। जिसमें कार सवार व्यक्ति के कब्जे में एक काला रंग का बैग मिला। बैग का बारीकी से जांच करने पर पुलिस को नोटों का जखीरा मिला। पुलिस ने उसे जप्त कर लिया है। जब थाने में लाकर नोट को गिना गया तो कुल 27.10.000 रुपए (27 लाख 10000 रुपए) मिला। जब जब्त रकम के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आचार संहिता होने से उक्त रकम को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है। लेकिन पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है जिसके पास से इतनी बड़ी रकम जप्त की गई है। व्यक्ति का नाम गोपनीय रखे जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। क्योंकि रायपुर में अभी अप चुनाव हो रहा है। हो सकता है उस राशि का उपयोग चुनाव में करने के लिए लाया गया हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
