बिलासपुर। अवैध कबाड़ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 लाख 80 हजार रुपए का अवैध कबाड एवं ट्रक के साथ कुल 34 लाख 80 हजार रुपए का माल जप्त किया है। कबाड़ का अवैध कारोबार करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मिडिया के माध्यम से मिल रहे अवैध कबाड कारोबार की सूचना को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी सिरगिटटी को कडी फटकार लगाई और तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। SP का निर्देश मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिटटी विजय चौधरी के द्वारा कडी कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी और फिरोज कबाडी के वाहनो को अवैघ कबाड के साथ जप्त किया है। पुलिस ने इमरान कबाडी के 2 लाख 30 हजार मूल्य के 02 वाहन व फिरोज कबाडी के 01 लाख 50 हजार के अवैघ कबाड के साथ 01 वाहन इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 04 लाख 80 हजार का कबाड व 30 लाख के वाहन समेत कुल 34 लाख 80 हजार रुपए का माल जप्त किया है। पुलिस ने इमरान कबाडी, जुनैद व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया। साथ ही पुलिस ने फिरोज कबाडी की तलाश तेज कर दी है। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐलान कर दिया है कि अवैध कारोबार करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अवैध व्यापार मे संलिप्त अपराधियो को चेतावनी दे दी है कि या तो रास्ता बदल ले या शहर बदल ले।
नाम आरोपी –
1. मोहम्मद इमरान पिता मो. अब्दुल्ला कच्छी उम्र 39 साल निवासी रमजानी मजार के पास तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
2. 02. मोहम्मद जुनैद खान पिता स्व एम.एस.खान उम्र 49 साल निवासी तालापारा नूरानी मस्जिद के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. मनोज कुमार दुबे पिता रामचंद दुबे उम्र 28 साल निवासी कोरबी चित्रकुट हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर फिरोज कुरैसी के दुकान पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
