

रायपुर। आईजीपी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, बदमाशों व अड्डेबाजी पर कार्यवाही, विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्यवाहियों पर जोर दिया जा रहा है। जिला रायपुर में माह फरवरी से अब तक आईपीसी/बीएनएस के तहत 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि में 8224 अपराध दर्ज हुए थे। इस तुलनात्मक अवधि में अपराधों में 3 प्रतिशत की आंशिक कमी हुई है।पिछले साल चाकूबाजी की 171 की जगह 102 घटनाएं और हत्या के 54 की बजाय 58 घटनाएं हुई हैं। चाकूबाजी में 40 फीसदी की कमी, हत्या में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। छेड़छाड़/यौन हिंसा में 28 फीसदी, बलात्कार में 8 फीसदी, चोरी में 9 और मारपीट में 3 प्रतिशत की कमी है। इस वर्ष माह फरवरी से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ निजात अभियान के कारण एनडीपीएस व आबकारी के दर्ज प्रकरणों में तेजी के कारण कुल पंजीबद्ध अपराध में बढ़ोतरी परिलक्षित हो रही हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
