बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के तहसीलों में पदस्थ 7 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का क्षेत्र बदल दिया है। लगातार विवादों में फंस रहे अश्वनी कंवर को सकरी से हटाकर कोटा भेज दिया गया है। उनके स्थान पर रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता को सकरी का प्रभार दिया गया है।
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने 7 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को बदल दिया हैं। एक आदेश जारी करके कलेक्टर ने कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारो के प्रभार क्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश में प्रशिक्षु IAS तन्मय खन्ना को कोटा तहसीलदार का चार्ज दिया गया है। इस वक्त वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर और सीएमओ तखतपुर के चार्ज में थे। यहां उनका प्रशिक्षण खत्म होने के बाद कलेक्टर ने उन्हें अगले चरण के प्रशिक्षण के लिए तहसीलदार कोटा बनाया हैं। कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को पचपेड़ी का तहसीलदार बनाया है। इसी तरह नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत को रतनपुर का तहसीलदार बनाया गया है। उनके पास नजूल तहसीलदार बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा। इसके पहले भी शिल्पा भगत रतनपुर में तहसीलदार रह चुकी है। अश्वनी कंवर को सकरी से हटाकर कोटा का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें आ रही थी। कलेक्टर ने एक मामले में उसे पकड़ भी लिया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता को सकरी का तहसीलदार बनाया गया है। इसी तरह प्रकाश साहू को कोटा से हटाकर पचपेड़ी ट्रांसफर किया गया है। नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर को भी कोटा भेजा गया है। अभी वे भू अभिलेख शाखा में पदस्थ है। श्रीमती मनीषा झा नायब तहसीलदार कोटा को बोदरी में पदस्थ किया गया है। समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार बेलगहना को बेलगहना में ही तहसीलदार का प्रभार दिया गया है। इसी तरह विभोर यादव नायब तहसीलदार मस्तूरी को बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
