बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था। इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने जीत हासिल की।
00 साखन व इरशाद ने लगाई वोट की सेंचुरी
गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए। इसके बाद इरशाद अली 101 वोट, संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से जीते।
00 आशीर्वाद पैनल का विजयी अभियान जारी
संचालक मंडल चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस चुनाव में नौ में से आठ पदों पर आशीर्वाद पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
