बिलासपुर। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुबई भागने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से उड़ने से पहले ही पुलिस के पिंजरे में पहुंच गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09.11.2024 को एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रंजीत कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुई थी। 15.04.2022 को आरोपी रंजीत कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के पता साजी के दौरान उसने पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा और वहा से दुबई भाग जायेगा। वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया। जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देश दिए गए। मोपका चौकी प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी को हिरासत मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था। उड़ीसा से दुबई जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28.11.2024 को दुबई जाने वाले था। जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीत कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
